Wednesday 4th of November 2026 03:29:15 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Nov 2024 5:28 PM |   541 views

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के  कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश पर, अधिष्ठाता, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय प्रोफेसर साधना सिंह के मार्गदर्शन में मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग द्वारा आज महाविद्यालय के प्रेक्षा गृह में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर, शिवनाथपुर के कक्षा नर्सरी  से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए खेल, कविता पाठ तथा चित्रकला  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों को प्रेरणादायक चलचित्र दिखाये गये  सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के स्नातक चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने बच्चों को कविता व कहानी सुनाई तथा ज्ञानवर्धक खेल खिलाएं।
 
कार्यक्रम के समापन समारोह में सर्वप्रथम विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुमन प्रसाद मौर्य ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया तथा बाल दिवस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य,  बैजनाथ त्रिपाठी ने बच्चों के विकास में नई शिक्षा नीति के महत्व तथा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी।
 
मुख्य अतिथि प्रोफेसर साधना सिंह, अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय  ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य इनका सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है | अतः हम शिक्षकों का यह दायित्व है कि हम अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करें जिससे बच्चों की शिक्षा अच्छी हो सके तथा उनका भविष्य उज्जवल हो।
 
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सह प्राध्यापक, डॉ;. रागिनी मिश्रा ने कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी| प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक सरिता श्रीवास्तव ने किया।
 
इस कार्यक्रम में विभाग की सहायक अध्यापक डॉ प्राची शुक्ला व डॉ. श्वेता सचान, प्रयोगशाला सहायिका कुसुम लता , आकांक्षा सिंह तथा सरस्वती शिशु मंदिर व सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के 70 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
 
 
 
 
 
Facebook Comments