Sunday 25th of October 2026 10:33:22 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Nov 2024 5:31 PM |   579 views

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

गोण्डा। शनिवार को जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत परसिया गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सरकारी स्कूल के बगल झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अपने सहयोगियों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष ने युवक के शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के परसिया गाँव निवासी राजकरन यादव पुत्र श्रीपाल यादव बीते शुक्रवार की शाम घर से निकला था । देर रात जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने खोजबीन की पर वह नहीं मिला।शनिवार की सुबह शौच गई उसकी माँ को उसका शव गाँव से करीब सौ मीटर दूर प्राईमरी स्कूल के बगल झाड़ियों में मिला तो वह दहाड़ें मारकर रो पड़ी।इसकी सूचना जब गाँव वालों को हुई तो वहाँ मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी,जिस पर घटनास्थल पर अपने सहयोगियों हेड कांस्टेबल रावत यादव व अन्य के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने शव को कब्जे लेकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में जब सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह से जानकारी चाही गई, तो उन्होंने बताया है कि,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है व घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल की जा रही है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

 
 
Facebook Comments