Sunday 25th of October 2026 11:26:48 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Oct 2024 5:41 PM |   381 views

कला-संस्कृति कुम्भ” विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

वाराणसी -कुम्भ को भारत एवं विश्व में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम का केंद्र माना जाता हैं। उ0 प्र0 सरकार के द्वारा दिव्य एवम् भव्य महाकुम्भ के आयोजन की तैयारी को साकार रूप देने हेतु लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर, वाराणसी के द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के आयोजन के अंतर्गत आज “कला-संस्कृति कुम्भ” विषयक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ अमित उपाध्याय, एसोसिएट प्रोफेसर, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उक्त प्रदर्शनी में उ0 प्र0 संग्रहालय निदेशालय के अधीनस्थ संग्रहालयो के महत्वपूर्ण कलाकृतियों एवं पेंटिंग यथा समुद्र मंथन, गंगा अवतरण, शिव द्वारा विषपान,त्रिदेव, वामन अवतार, नरसिंह अवतार, शेषशायी विष्णु, सूर्य, नृत्य गणपति, उमा-महेश्वर, सूर्य पूजा, सरस्वती, हरिहर, सप्तमातृकाओं के साथ वीणाधर शिव आदि प्रतिमाओं के छायाचित्रों का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में किया गया है।

अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहलयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुजीत कुमार चौबे ने किया।

उक्त अवसर पर वीरेंद्र मौर्या, डॉ हेमंत सिंह, विनय मौर्या, चंद्रप्रकाश, दिवाकर तिवारी, अरुण कुशवाहा, मनोज, महेंद्र आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments