Tuesday 8th of September 2026 10:27:59 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Oct 2024 5:14 PM |   502 views

18 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब एवं एक का वेतन बाधित

देवरिया- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बरतने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए 18 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब एवं 01 अधिकारी का वेतन बाधित किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता का विषय है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक एवं तथ्यपूर्ण होना चाहिए। सतही निस्तारण किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। असंतुष्ट फीडबैक की वजह से जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
 
जिन अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है,  उनमें तहसीलदार देवरिया, उपजिलाधिकारी सलेमपुर, तहसीलदार सलेमपुर, थानाध्यक्ष कोतवाली, थानाध्यक्ष रुद्रपुर, थानाध्यक्ष गौरी बाजार, उपजिलाधिकारी बरहज, अधिशासी अभियन्ता विद्युत देवरिया, अधिशासी अभियन्ता सिचाई देवरिया, उप जिलाधिकारी रूद्रपुर,  तहसीलदार रुद्रपुर, थानाध्यक्ष तरकुलवा, उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, उपजिलाधिकारी देवरिया, तहसीलदार बरहज, थानाध्यक्ष सलेमपुर,  थानाध्यक्ष भटनी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू शामिल हैं। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी देवरिया द्वारा निस्तारण हेतु नियत तिथि तक आख्या अपलोड न करने पर इनका वेतन बाधित किया गया है।
Facebook Comments