Sunday 25th of October 2026 06:57:27 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2024 5:08 PM |   517 views

एक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका,दूसरा ट्रैक पर छत-विच्छत मिला

गोण्डा- शुक्रवार को जहाँ नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भट्ठा परेड सरकार में एक युवक का चाकुओं से गुदा शव झाड़ियों में मिला,वहीं उसके साथ बाइक पर निकले रिश्ते में लगने वाले भतीजे का छत-विच्छत शव लगभग 12 किमी दूर कटराबाजार थानाक्षेत्र के छिटनापुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया।

एक ही गाँव के रिश्ते में चाचा – भतीजे लगने वाले दोनो युवकों की मौत की जानकारी होते ही गाँव व आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। बहरहाल दोनो थानो की पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है तथा तथा किन परिस्थितियों में दोनो युवकों की हत्या व दुर्घटना हुई इसकी पुलिस जाँच-पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के भट्ठापरेड सरकार गाँव के रहने वाले विजय पाण्डेय उर्फ बब्बन पुत्र रामकुमार पाण्डेय (25) व उपेन्द्र उर्फ दीपक पाण्डेय पुत्र सुरेश चंद्र पाण्डेय (35) दोनो रिश्ते में पट्टीदारी के चाचा भतीजे हैं। शुक्रवार लगभग तीन बजे अंधेरे में दीपक ने विजय को फोन कर कहीं चलने के लिये बुलाया।जिसपर विजय ने परिजनों को यह कहकर कि,वह आधे घंटे में आ जायेगा। इसके बाद वह दीपक के साथ उसकी बाईक से निकल गया।

लगभग तीन घंटे के बाद लगभग 6 बजे गाँव के पास मेडिकल कॉलेज के पीछे पठान पुरवा कब्रिस्तान के पास बंगरहवा जाने वाले रास्ते पर विजय के चाकुओं से गुदे शव परिजनो को मिली जिसपर आनन-फानन में वहाँ परिजनो समेत आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।इसकी सूचना पुलिस को होते ही वहाँ पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा ही था कि,तभी दीपक के कटरा बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत छिटनापुर क्रासिंग से लगभग 100 मीटर पहले करनैलगंज से डाउन ट्रैक गोण्डा की ओर पिलर नंबर 671 के पास छत-विच्छत शव मिलने की जानकारी उसके परिजनो को मिलते ही पूरे गाँव कोहराम मच गया।

मृतक के चाचा दिनेश पाण्डेय ने बताया कि,विजय भी रिश्ते में उनका भतीजा लगता था।दोनो का न तो आपस में और न ही गाँव या कहीं और किसी से विवाद था। विजय के गले ,पेट ,सीने और कमर पर चाकू से गहरे वार किये गये हैं।तथा उसकी हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंका गया है। इसी के साथ दीपक के शव से लगभग 50 मीटर दूर उसका दाँया पैर पड़ा मिला है।

उन्होंने रोते हुये बताया कि,दोनो की एक बड़ी साजिश के तहत हत्या की गई है।जिसकी जाँच व खुलासा पुलिस करे तथा दोषियों को जेल भेजे।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,नगर क्षेत्र के भट्ठापरेड सरकार निवासी विजय पाण्डेय का शव 7:30 पर पुलिस को मिली थी जिसपर नगर पुलिस व उच्चाधिकारी वहाँ मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।ठीक थोड़े समय बाद इसके साथ निकले दूसरे युवक उपेन्द्र उर्फ दीपक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कटरा बाजार क्षेत्र के छिटनापुर रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।उसके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि,दीपक ने ही विजय को फोन कर बुलाया था।उसके बाद सीसीटीवी फुटेज में दीपक अकेला कटराबाजार की ओर जाते दिखा।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि,क्रासिंग पर गुमटी पर तैनात गेटमैन ने दीपक को बाइक खड़ी कर क्रासिंग की ओर जाते देखने की पुष्टी की है।

बहरहाल पुलिस की पाँच टीमें लगाई गई हैं ,तथा घटना के हर पहलुओं की जाँच पड़ताल की जा रही है।

Facebook Comments