Sunday 25th of October 2026 04:05:29 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2024 4:17 PM |   504 views

भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानो की हितैषी नहीं

देवरिया – चीनी मिल चलाओं संघर्स समिति के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे धरने का 19वाँ दिन भी जारी रहा| बजेन्द्र मणि त्रिपाठी के सदारत में चल रहे धरने में भाग ले रहे किसानों ने एक बार पुन: लम्बे अन्दोलन को चलाने की बात कही।

किसानों का कहना है कि सरकार, किसान हितैषी होने की बात तो करती है लेकिन काम उल्टा करती है, कहीं तो देवरिया में किसान चीनी मिल के लिए तो कही बैतालपुर में मुआवजा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की यह हठ-धर्मिता किसानो के साथ क्रूर मजाक है |

संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा है कि जब तक मिल को चलाया  नहीं जाता| देवरिया में किसान आन्दोलन कि गूज लखनऊ तक सुनाई देगी |

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह के अतिरिक्त विकास दूबे,पं० वेद प्रकाश, रामकृपाल चौहान, पन्नालाल पाठक, नरसिंह यादव,  शक्ति ,हरी शंकर यादव, अशोक मालवीय , राज मंगल , कोमल यादव ,रामलाल गुप्त  सहित अन्य लोग उपस्थित रहें|

Facebook Comments