Sunday 25th of October 2026 02:20:05 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Oct 2024 6:32 PM |   456 views

भारत की महान वीरांगनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में मिशन शक्ति फेज -5 के अर्न्तगत भारत की महान वीरांगनाओं पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य रहे ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति फेज -5 में 1857 की क्रांति से लेकर भारत के आजाद होने तक तमाम महिलाओं ने योगदान दिया। जिसमे रानी लक्ष्मी बाई, रानी द्रौपती, रानी ईश्वर कुमार, मध्य प्रदेश के रामगढ रियासत की रानी अवंतिका बाई लोधी, वीरांगना अदा देवी इत्यादि का नाम प्रमुख है। जिनका जीवन अनुकरणीय है। वास्तव में नारी शक्ति के रूप में देवी है।

डॉ० जनार्दन झा ने कहा कि मिशन शक्ति फेज -5 का उद्देश्य नारीयों को सशक्त स्वावंलबी एवं मजबूत बनाना है। समाज के बड़े से बड़े समस्याओं को डटकर मुकाबला करना
है ।

डॉ० अभिषेक कुमार ने मिशन शक्ति फेज – 5 के अर्न्तगत उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Facebook Comments