Sunday 25th of October 2026 10:33:12 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Oct 2024 5:34 PM |   344 views

कैरियर एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में मिशन शक्ति फेज 5 के 90वें दिवसीय कार्ययोजना के क्रम में कैरियर एवं कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया |

जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे। उन्होने कौशल विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि नौकरी लेने वाला नही देने वाला बनने का प्रयास करे। उन्होने सरकार द्वारा कौशल विकास कार्यक्रमों की चर्चा की और प्रशिक्षण लेने पर जोर दिया|

डॉ0 अभिषेक कुमार ने कहा कि आज युवाओ के सामने कैरियर बनाने की चुनौतिया है उन्होने सिविल सर्विसेज, सोशल मीडिया पर फैले हुए कैरियर के बारे में चर्चा किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से एक नवीन प्रकार की ऊर्जा युवाओ में आयेगी और स्व रोजगार के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा कार्य होनी चाहिए ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्राऐ उपस्थित रही।

Facebook Comments