Wednesday 4th of November 2026 04:56:18 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Oct 2024 4:28 PM |   545 views

मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को मिला आवासीय भूमि का पट्टा

देवरिया- जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तहसील देवरिया सदर स्थित ग्राम पंचायत उदयपुरा, ब्लॉक पथरदेवा निवासी मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों का आवासीय भूमि पट्टा का वितरण किया।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली से पहले मुसहर समुदाय के 137 पात्र व्यक्तियों को आवासीय पट्टा प्रदान किया गया है। इससे उनके जीवन में खुशियों भरी नयी रोशनी आएगी। पहले स्वयं की भूमि नहीं होने की वजह से लोग पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे, आवासीय भूमि का पट्टा मिलने के बाद अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों की वजह से विकास की दौड़ में पीछे छूटे लोगों को मुख्यधारा में जुड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस आवासीय भूमि का पट्टा दिया जा रहा है, वहां नाली, सड़क सहित समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीएम ने एसडीएम सदर को चौहद्दी के हिसाब से पट्टाधारकों के भूमि को चिन्हित करने एवं कब्जा दिलाने के लिए निर्देशित किया।
 
मुख्य राजस्व अधिकारी जेआर चौधरी ने पट्टा प्राप्त करने वाले समस्त पात्र व्यक्तियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया है। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने कहा कि पट्टा वितरण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे लोगों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा। 
 
जिन महिलाओं को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया है उनमें शकुंतला देवी, लीलावती देवी,राधिका देवी, रुना देवी, विद्यावती, देवंता, बाबून्ती देवी, सीमा, सुशीला, शांतिदेवी, तेतरी देवी, निर्मला, सरली, शनिचरी देवी, मालादेवी, सूरसती, लावजारी देवी, कलावती, गुलरी, पानमती, राधा, हीरवंती देवी, घेवनी, बादामी देवी, गायत्री देवी, राबड़ी इत्यादि शामिल हैं। पट्टा मिलने से प्रसन्न समस्त लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 
 
कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार सदर कृष्ण कुमार मिश्र ने किया।
 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत उदयपुरा की प्रधान पूजा मिश्रा, नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Facebook Comments