Sunday 20th of September 2026 07:51:12 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Oct 2024 4:54 PM |   815 views

भोजपुरी भाषा का संवैधानिक दर्जा हमारा अधिकार है -नरसिंह

सिवान-भोजपुरी पुनर्जागरण मंच द्वारा संगोष्ठी आर एस पब्लिक स्कूल कुशवाहा नगर सिवान में किया गया |जिसकी अध्यक्षता  सुभाष चंद्र कुशवाहा ने किया |संगोष्ठी  का विषय था – भोजपुरी माई माटी  और संस्कृति|

मुख्य अतिथि कैप्टन वीरेंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा की भोजपुरी क्षेत्र का एक गौरवशाली इतिहास रहा है |हमें जानना चाहिए भोजपुरी समृद्ध माटी की समृद्ध भाषा है|

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के अध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा का संवैधानिक दर्जा हमारा अधिकार है | इसे हासिल करने के लिए जन-जन  में एक चेतना पैदा करनी होगी | भोजपुरी भाषा आज सरकारी उपेक्षा का शिकार होने के कारण व्यवहार और प्रयोग में कमी आई है|

इस गोष्ठी को  विद्यानंद यादव, रामनरेश सिंह ,रवि शंकर प्रसाद, रघुनाथ प्रसाद ,मनोज कुमार  प्रभावती देवी ने संबोधित किया |

अतिथियों का स्वागत रविंद्र कुमार सिंह ने किया | इस गोष्ठी में भोजपुरी पुनर्जागरण मंच जनपद इकाई सिवान बिहार का गठन किया गया |

जिसमें संरक्षक सुभाष सिंह कुशवाहा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जिला मंत्री मनोज कुमार ,कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, लाल बाबू यादव, विद्यानंद यादव ,रवि शंकर प्रसाद ,बैतुल्लाह आलम ,प्रभारी नारी को प्रकोष्ठ प्रभावती देवी सदस्य कार्यकारिणी अफरोज आलम,  देवनाथ प्रसाद ,अमित कुमार मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मोहम्मद हामिद अंसारी भृगुनाथ प्रसाद चयनित किए गए|

संचालन प्रोफेसर रविंद्र यादव ने किया| सुभाष सिंह कुशवाहा ने  उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हमें जनता को जागरूक करना है कि जनगणना के समय  मातृभाषा के कालम में भोजपुरी लिखें | राजू मणि , शुभम कुमार आदि उपस्थित थे|

Facebook Comments