Friday 6th of November 2026 11:53:08 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Oct 2024 4:49 PM |   347 views

सड़क पर युवती की बोरे में भरी लाश मिली,हत्या की आशंका

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र अन्तर्गत सड़क किनारे एक 21 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । मामले की जानकारी होते ही एएसपी राधेश्याम राय, समेत क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं।एएसपी के निर्देश पर पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार के सुबह थानाक्षेत्र के सेलहरी के कुसहा रोड पर वहाँ से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क के किनारे एक युवती का लहूलुहान शव पड़ा हुआ देखा।जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।वहीं सड़क के किनारे युवती का शव होने की खबर इलाके में जंगल के आग की तरह फैल गई तथा वहाँ लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं पुलिस ने लड़की कौन है इसके साथ क्या घटना हुई इसकी जांच पड़ताल में जुटगई है। वहाँ मौजूद लोगों ने युवती की गला काटकर कर हत्या कहीं और करके उसके शव को यहाँ फेंके जाने की संभावना जताई है।

शरीर पर चोट के निशानः लोगों ने बताया कि युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिखाई पड़ रहे हैं। उसके चेहरे गले आदि पर गंभीर चोट के निशान है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गला काटकर युवती की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस पूरे मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

वहीं फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। मृतका ने काले रंग की जींस पैंट और लाल रंग की टॉप जिस पर सफेद रंग कीपट्टी बनी है, पहन रखी है। उसके एक हाथ में कलावा तथा दूसरे हाथ में स्टील का कड़ा है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है, युवती का पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Facebook Comments