Friday 6th of November 2026 11:55:23 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Oct 2024 5:34 PM |   380 views

शराब पिलाने के बाद,साढ़ू की गला रेत कर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

गोण्डा -जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत भवानीपुर खुर्द गाँव में रिश्तेदार के यहां आए एक युवक ने शराब पिलाने के बाद अपने ही साढू का धारदार हथियार से गला रेत दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुँच उसने अपने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दे दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम ग्राम रामपुर खगई जोत जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी कनिया पुत्र मस्तू इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द निवासी अपने साढू लालजी पुत्र श्यामू (40) के घर आया था। शाम को कनिया लालजी को शराब पिलाने के बहाने लेकर ठेके पर गया।वहाँ कनिया ने लालजी शराब खरीदी तथा वापस दोनो घर के पास स्थित आम के बाग में आये ,जहाँ कनिया ने लालजी को जमकर शराब पिलाई।

इस दौरान जब उसे नशा हो गया तभी उसने धारदार हथियार से उसका गला रेतने लगा।लालजी किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर वहाँ से लहूलुहान घायल अवस्था में गला पकड़कर अपने घर की ओर भागा। जहाँ पहुँचकर उसने अपनी पत्नी और परिजनो को अपने साढ़ू की करतूत बताने के साथ दम तोड़ दिया।वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद कनई फरार हो गया।

लालजी की मौत की खबर परिजनो ने स्थानीय चौकी पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर पहुँचे चौकी प्रभारी के साथ थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल पर पहुँची डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीमों ने मौका -ए- वारदात पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन किया है।वहीं इस घटना के संबंध में चर्चा है कि,अवैध संबंधों के चलते यह घटना कारित की गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि,परिजनो की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्दी ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा तब घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

Facebook Comments