Wednesday 4th of November 2026 06:29:09 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Oct 2024 6:17 PM |   425 views

घर-घर जायेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फागिंग व एंटीलार्वा का नियमित होगा छिड़काव-ब्रजेश पाठक

लखनऊ: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है। सरकार लगातार संचारी रोगों के खात्मे की दिशा में प्रयास कर रही है। साल में अलग-अलग माह में अभियान चलाया जा रहा है। आज से संचारी रोगों को खत्म करने के लिए टीमें घर-घर जाएंगी। यह अभियान पूरे माह चलेगा। यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का।
मंगलवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सीएचसी में संचारी रोग अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत दूसरे संचारी रोगों को खत्म करने में पार्षद, सोशल वर्कर व स्थानीय लोगों की अहम भूमिका है। सरकार स्वास्थ्य, नगर निगम, ग्राम विकास, एलडीए, मलेरिया, आवास विकास समेत 13 विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने की कवायद कर रही है। इसमें काफी हद तक कामयाबी भी मिली है।
घर के आसपास पानी न जमा होने दें-
डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील की है कि घर के भीतर व बाहर पानी न जमा होने दें। खाली प्लाट आदि में साफ-सफाई रखें। गंदगी न जमा होने दें। कूलर, गमले, टायर आदि में पानी न भरें। इससे काफी हद तक मच्छरों की पैदावार को रोक सकते हैं। घर के आस-पास जमा पानी में जला मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डाल दें।
फागिंग होगी, एंटीलार्वा का छिड़काव भी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फागिंग होगी। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि संचारी रोगों से लोगों को बचाया जा सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करेंगे। घरों में पनपे लार्वा को खत्म करने में मदद करेंगे। डेंगू-मलेरिया का मरीज मिलने पर घर के बाकी सदस्य व उसके आस-पास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
संवेदनशील इलाकों पर फोकस
डिप्टी सीएम ने कहा ऊडेंगू, मलेरिया व दूसरे संचारी रोगों के लिए संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया जाये। इन इलाकों में फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाये। साफ-सफाई कराई जाये। लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरुक किया जाये। बुखार आदि के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर जांच कराई जाये।
बुखार को न करें नजरअंदाज-
बुखार को नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सामु़दायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। डॉक्टर की सलाह, जांच और मुफ्त दवा वितरित की जा रही है। इलाज में लापरवाही न बरतें। समय पर जांच व इलाज से बीमारी पूरी तरह से काबू में आ सकती है। डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड हैं।
 
कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ब्रजेश राठौर, परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, निदेशक संचारी रोग डॉ. आरपीएस सुमन, कार्यक्रम संचालक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोमनाथ सिंह व पार्षद डॉ. स्वदेश सिंह मौजूद रहे। 
 
 
 
 
 
Facebook Comments