Saturday 19th of September 2026 10:57:20 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Sep 2024 5:27 PM |   728 views

जाँबाज़ सिपाहियों ने बचायी जान

गोरखपुर-  26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर बी दल (बाढ़ राहत दल) के अलग-अलग प्लाटून गोरखपुर मंडल के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में वर्षा ऋतु को देखते हुए निरंतर निगरानी कर रहे हैं। निगरानी व बाढ़ राहत प्रशिक्षण के दौरान दलनायक राणा प्रताप चौहान के नेतृत्व में एक सिपाही  द्वारा एक व्यक्ति को राप्ती नदी राजघाट नौसढ में डूबता हुआ देखा गया जिसका तत्काल बचाव अभियान HCM सत्यनारायण पाल के हमराह मे भेजा गया तथा डूबते हुए व्यक्ति को सकुशल बचाया गया।
 
बचाए गए व्यक्ति का विवरण- 
नाम– विकास चौहानs/o शंभू चौहान ग्राम–उनवल बाजार (गीडा थाना)
 

वहीं बाढ़ राहत दल की दूसरी टीम पीसी चन्द्रभान शाह के हमराह नहान ड्यूटी हेतु एक सेक्शन HC मनोज सिंह के हमराह घाघरा नदी गौरा(बरहज थाना) में ड्यूटी सम्पादित कर रहे थे की आरक्षी जितेंद्र कुमार द्वारा देखा गया की एक लड़की नदी में डूब रही थी| जिसके बचाव हेतु तत्काल आरक्षी जितेंद्र कुमार, आशीष शाही, उमेश यादव, मनोज शुक्ला के द्वारा अभियान चलाया गया तथा लड़की को सकुशल बाहर निकाल कर परिवार के सुपुर्द किया गया।

 
बचाई गई लड़की का विवरण–
नंदनी यादव s/o गुड्डू यादव
ग्राम गौरा (थाना बरहज)देवरिया
 
बाढ़ राहत दल 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कर्मियों की आम जन द्वारा प्रसंशा की गई| सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस  ने कर्मियों से मिलकर उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे साहसी कार्य करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।
Facebook Comments