Saturday 19th of September 2026 08:25:13 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Sep 2024 4:38 PM |   884 views

बिहार में बाढ़ का संकट और गहराया, 16 लाख से अधिक लोग होंगे प्रभावित

नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति और खराब होने की संभावना बढ़ गयी है, जिसको लेकर सरकार ने रविवार को चेतावनी भी जारी कर दी है। जल संसाधन विभाग ने एक बयान जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। बयान में विभाग ने कहा है कि नेपाल में भारी वर्षा के कारण आज सुबह पांच बजे कोसी बैराज वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है।

बता दें, कोसी बैराज वीरपुर से इतना पानी छोड़े जाने से राज्य के उन 13 जिलों की स्थिति खराब होने का संकट और गहरा गया है, जो भारी बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ से जूझ रहे हैं। इससे 16.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।
 
बिहार सरकार राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने का लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन अब संकट को और गहराता देख केंद्र सरकार भी एक्शन मोड़ में आ गयी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने NDRF के साथ एक समीक्षा बैठक करने का फैसला किया है। बता दें, NDRF पहले से ही अलर्ट मोड़ पर है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।
 
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की भविष्यवाणी की है और राज्य के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने को कहा है।
 
Facebook Comments