Sunday 25th of October 2026 11:16:35 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Sep 2024 4:47 PM |   350 views

सीडीओ ने कलेक्शन पॉइंट का किया उ‌द्घाटन

देवरिया- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) के हैण्ड होल्ड सपोर्ट द्वारा गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग हब की नींव रखी जा रही है, जिसके तहत आज राघव नगर में मरिया बुटीक नाम के कलेक्शन पॉइंट का उ‌द्घाटन मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय द्वारा रिबन कटिंग करके किया गया। 
 
इस इकाई के प्रमुख शब्बीर अहमद ने बताया की वो विदेशो में फैशन शोज के लिए महिलाओ के परिधान का सैंपल प्रोडक्शन निर्माण का काम कर चुके हैं एवं उनका एक भाई अभी भी दुबई में यही कार्य कर रहा है। कोरोना उपरांत वापसी के बाद से वो अपने इस स्वप्न को मूर्त रूप देना चाह रहे थे|
 
जिसमे एनएसआईसी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन एवं सहयोग ने उनका भरपूर सहयोग किया जिससे उन्होंने आज अपनी इकाई आरम्भ की। इस केंद्र पर वो अपने संपर्क सूत्रों द्वारा बाहर (देश और विदेश) से आर्डर लेकर देवरिया में सैंपल निर्माण करेंगे एवं कंपनी द्वारा अप्रूव होने पर सैंपल के आधार पर कम्पनिज दिए हुए सामग्री से प्रोडक्शन करेंगे किन्तु कुछ माह उपरांत फैब्रिक मेकर्स से कपड़ा लेकर खुद का निर्माण कार्य करेंगे ताकि मुनाफा बढ़ सके। 
 
इस अवसर पर रोहित सिंह, उपप्रबंधक (तकनिकी), लाइवलीहुड बिजनेस इंकुबेशन, देवरिया ने बताया की प्राथमिक रूप से एनएसआईसी में प्रशिक्षित 12 महिलाओं के साथ वो अपना कार्य शुरू कर रहे हैं जिसमे बाहरी ऑर्डर्स के हिसाब से महिलाओ के ट्रेंडिंग वस्त्रो का निर्माण करेंगे एवं साथ में किसी भी स्थानीय व्यक्ति द्वारा सैंपल दिखाने पर उच्च कोटि एवं सस्ते दर पर महिलाओ के परिधान विशेषकर लहंगा, शरारा, डिज़ाइनर ब्लाउज इत्यादि का निर्माण करेंगे।
 
इससे पूर्व सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय का स्वागत उद्यमी के पिता अली अहमद नें पुष्प गुच्छ देकर किया|
 
इस संक्षिप्त कार्यक्रम में  सूरज शुक्ला, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड,  रोहन अपूर्व सिन्हा, जिला सेवायोजन अधिकारी,  रवि कुवर, सहायक अभियंता, सिचाई विभाग, ज्योति प्रकाश जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव, इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, हिमांशु एवं दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम इत्यादि शामिल हुयें।
Facebook Comments