Saturday 19th of September 2026 10:00:56 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Sep 2024 5:40 PM |   696 views

मलखम्भ प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन किया गया

गोरखपुर-26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के खेल ग्राउण्ड पर 11वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन की मलखम्भ प्रतियोगिता – 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया|

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक किरीट राठौड़ आई.पी.एस. द्वारा  कबूतर आजाद कर के किया गया।

आयोजन सचिव आनंद कुमार आई.पी.एस. द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर व कैप पहना स्वागत करते हुऐ खिलाडियों को खेल भावना से खेल में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया । अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा आगमन करने वाली सभी टीमों को प्रतियोगिता के दौरान उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस तीन द्विसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 26वीं वाहिनी पीएसी टीम के द्वारा डेमोंस्ट्रेशन में मलखम्भ के 08 फार्मेशन का प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकगण में  रामानन्द यादव, सरयू यादव,  मन्नान खान, उद्घोषक कुमार दीपक का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर इस वाहिनी के उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा, सहायक सेनानायक 02वीं वाहिनी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल अभिनव यादव, पुलिस उपाधिक्षक पी.टी.एस. अवनीश गौतम, शिविरपाल लूदर सिंह, सुबैदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook Comments