Wednesday 4th of November 2026 02:07:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Sep 2024 5:17 PM |   531 views

भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ से पहले चेन्नई में वायुसेना का एयर शो आयोजित किया जाएगा

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अपनी 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 अक्टूबर 2024 को तमिलनाडु के खुले आसमान में एक शानदार एयर शो आयोजित करने जा रही है। इस वर्ष का कार्यक्रम “भारतीय वायु सेना – सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर” विषय पर आधारित है, जो देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दिन चेन्नई के लोग आसमान में एक रोमांचक नजारा देखेंगे, जिसमें भारतीय वायु सेना के 72 विमान मंत्रमुग्ध कर देने वाले करतब दिखाएंगे और बेहतर तालमेल के साथ उड़ान भरेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित मरीन बीच पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पिछला ऐसा नजारा प्रयागराज के संगम क्षेत्र में 08 अक्टूबर 23 को देखा गया था, जिसमें लाखों दर्शक उमड़े थे। इस बार भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की शीर्ष टीमों में से आकाश गंगा टीम, जो अपने स्काईडाइविंग कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम, जो अपने क्लोज फॉर्मेशन एरोबेटिक्स के लिए प्रसिद्ध है, तथा सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, जो अपनी शानदार हवाई कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है, अपना-अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं।

इन प्रशंसित टीमों के अलावा, भारतीय वायुसेना अपने भंडार से विभिन्न प्रकार के विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट तथा हवाई प्रदर्शन प्रदर्शित करेगी, जिसमें राष्ट्र का गौरव, हमारे अपने स्वदेशी रूप से निर्मित अत्याधुनिक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड तथा डकोटा और हार्वर्ड जैसे हेरिटेज विमान के भाग लेने की संभावना है।

6 अक्टूबर 2024 को मरीना बीच पर भव्य प्रदर्शन का सभी आनंद ले सकते हैं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव हो सकता है, जिसमें न केवल भारत की सैन्य विमानन उत्कृष्टता, बल्कि भारतीय वायुसेना की ताकत और क्षमताओं तथा देश के आसमान की रक्षा में इसकी भूमिका को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Facebook Comments