Thursday 5th of November 2026 09:29:27 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Sep 2024 5:58 PM |   360 views

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया- मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में कृषकों की समस्याओं को सुना और उप कृषि निदेशक, देवरिया से समस्त शिकायतों को कराकर सम्बन्धित विभाग को अनुपालन हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिये तथा अगली बैठक में सभी शिकायतों के अनुपालन कराने के निर्देश दिये।
 
उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने उपस्थित कृषकों को गत माह में आयोजित किसान दिवस में प्राप्त 05 शिकायतों की अनुपालन आख्या से अवगत कराया गया। इसके बाद उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
 
उप कृषि निदेशक ने बताया कि इस समय विभाग में तोरिया बीज का मिनीकिट आया है जो किसान इच्छुक हों वो अपने राजकीय कृषि बीज भण्डार से बीज पीओएस मशीन के माध्यम से निःशुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा राई का भी बीज शीघ्र ही प्राप्त हो जायेगा जिसको किसान गोदाम से प्राप्त कर समय से बुवाई कर सकते हैं। साथ ही कृषकों से अनुरोध किया गया कि तिलहनी एवं दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाया जाय।
 
विभाग में संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) सोलर पम्प योजना के बारे में जानकारी दी गयी कि जनपद में 02 एचपी० डीसी/एसी, 03एचपी डीसी/एसी, 05 एचपी एसी, 7.5 एचपी एसी एवं 10 एचपी एसी क्षमता में बुकिंग हेतु पोर्टल खुला है। इच्छुक किसान सोलर पम्प हेतु बुकिंग करा सकते हैं। जिस पर 60 प्रतिशत अनुदान देय है तथा शेष 40 प्रतिशत कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन अथवा चालान के माध्यम से जमा करना होगा। 
 
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया, डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने फसलों में होने वाले रोग झोंका, झुलसा रोग होने पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिड़काव करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि बखारी लेने पर अधिकतम रू0 2000 का अनुदान देय है।
 
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने किसान दिवस में बताया कि इस समय विभाग में टीकाकरण का अभियान दिनांक 15 सितम्बर, 2024 से शुरू हो रहा है सभी कृषकों से अनुरोध है कि टीकाकरण जरूर करायें। विभाग में पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत सामान्य लाभार्थियों को 75 प्रतिशत छूट एवं अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 90 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है इसलिए अधिक से अधिक किसान अपने पशुओं का बीमा करा लें। इसके अतिरिक्त किसान भाई किसान क्रेडिट कार्ड भी बनवा लें।
 
प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी ने किसान दिवस में विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत ड्रिप, स्प्रिंकलर पर 90 प्रतिशत का अनुदान है। इसके लिए किसान अपने आवश्यक प्रपत्र आधार, खतौनी, बैंक पासबुक लेकर विभाग में पंजीकरण करा लें।
 
साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यान योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी किसान यदि प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करते हैं तो उस पर 35 प्रतिशत का अनुदान देय है। जनपद में खराब नलकूपों को ठीक कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता, नलकूप द्वारा बताया गया कि विद्युत दोष से खराब नलकूप को विद्युत विभाग से अधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ठीक कराया जायेगा।
 
प्रगतिशील किसान राघवेन्द्र प्रताप शाही ने अनुरोध किया कि जनपद में बारिश कम होने के कारण फसलें ज्यादातर सूख रहीं हैं इसलिए जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। साथ ही अनुरोध किया गया कि बैकुण्ठपुर माइनर नहर में पानी नहीं आ रहा है जिसकी जांच कराकर नहर में पानी पहुंचाया जाय जिससे फसलों की सिंचाई हो सके।
 
किसान दिवस की बैठक में उप कृषि निदेशक, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, अधिशासी अभियन्ता, नहर, सहायक अभियंता, नलकूप, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, दुग्ध विभाग आदि विभागों के अधिकारीगण एवं राघवेन्द्र प्रताप शाही,  बड़े शाही, सत्याग्रहण सरोज, विश्वम्भर मिश्रा, प्रगतिशील किसान, अरविन्द उपाध्याय आदि कृषक किसान दिवस में उपस्थित थे।
Facebook Comments