Sunday 20th of September 2026 11:36:58 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Sep 2024 5:41 PM |   495 views

बच्चों को चाइल्ड लाइन नंबर की जानकारी दी गई

अमेठी- प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा मॉडल प्राइमरी स्कूल मिश्रौली गौरीगंज में चाइल्ड लाइन 1098 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को चाइल्ड लाइन नंबर पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई।
 
उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन बच्चों को आपातकालीन या दीर्घकालीन देखभाल और पुनर्वास से जोड़ती है 1098 टोल फ्री नंबर डायल कर संकट में फंसा हुआ कोई बच्चा या उसकी ओर से कोई  मदद प्राप्त कर सकता है  केस वर्कर रुचि सिंह ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अधिकतम रु 300000 वार्षिक आय वाले परिवार में जो बालिकाओं को लाभ मिलेगा और किसी को पहले प्रसव में बालिका है और दूसरे प्रसव में जुड़वा बालिकाएं होती हैं तो इस स्थिति में तीनों बालिकाओं को लाभ मिलेगा इस मौके पर   केस वर्कर बेबी सिंह ने 112, 1090 पर जानकारी दी।
 
विद्यालय के स्टाफ डॉक्टर नीलम मिश्रा, बदरुल निशा ने भी सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Facebook Comments