Saturday 7th of November 2026 01:11:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Sep 2024 5:10 PM |   427 views

संग्रामपुर के कृषक यशकेन्द्र सिंह ने की केले की खेती, प्रति हेक्टेयर कमाए रूo 4.62 लाख

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत तथा मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के कुशल नेतृत्व में तथा जनपद के कृषकों को स्वालंबित एवं सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास से उद्यान विभाग की योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत चयनित कृषक  यशकेन्द्र सिंह पुत्र  शैलेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम कंसापुर विकास खंड संग्रामपुर द्वारा इस वर्ष अपने 4.5 एकड़ भूमि पर केला उत्पादक की खेती की गई है |

जिस पर प्रति हेक्टेयर इनकी लागत रुo 308600 है तथा रुo 77100 किलोग्राम केला उत्पादन प्रति हेक्टेयर इन्हें प्राप्त हो रहा है जिसका औसत विक्रय मूल रु 10 प्रति किलोग्राम है।। कृषक श्री यशकेंद्र सिंह को प्रति हेक्टेयर रुo 771000 लाभ प्राप्त हुआ है जिस पर शुद्ध लाभ रुo 462400 है।

यशकेन्द्र सिंह जी का कहना है कि इस योजना से इन्हें सीधा लाभ प्राप्त हुआ है विगत वर्ष में इनके द्वारा इनकी 2.5 हेक्टेयर की भूमि पर खेती की गई थी तथा इस वित्तीय वर्ष में उस भूमि को बढ़ाकर 4.5 हेक्टेयर की भूमि पर केला उत्पादन का खेती की जा रहा है तथा योजना से लाभान्वित होने पर इन्हें बहुत प्रसन्नता भी है यह योजना के तहत निर्धारित पात्रता मानक को पूर्ण कर रहे थे जिससे उनका चयन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हुआ।

जिलाधिकारी द्वारा जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार उद्यान विभाग की योजनाओं से आच्छादित कराकर उन्हें कृषि संबंधित उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण भी प्रदान करें जिससे शासन की कल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे।

Facebook Comments