Saturday 7th of November 2026 01:25:21 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Sep 2024 5:44 PM |   817 views

प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज़ क्रिकेट टीम में हुआ, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मंगल यादव का चयन

सुल्तानपुर प्रदेश स्तरीय क्रिकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में लघु सिंचाई विभाग कि सहायक अभियंता मंगल यादव का चयन हुआ है| विभाग के आला अधिकारियों को जैसे ही इसकी खबर लगी तो खुशी की लहर दौड़ती अधिकारियों समेत कर्मचारियों ने लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को बधाई दिया|

बताते चलें कि  लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मंगल यादव प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखरेंगे, क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं, उत्तर प्रदेश टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं|

बतौर विकेटकीपर के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं, अपने बल्ले से महेंद्र सिंह धोनी के तरीके छक्के और चौकों की बरसात कर देते हैं आजमगढ़ जिले के ईश्वरपुर ग्राम पंचायत में जन्मे मंगल यादव अपना जलवा बिखेर चुके हैं।अपने काम से एक नजीर पेश करते हैं इनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारियों को सरकार वेतन इसलिए देती है कि वह धरातल पर काम करे।

इसलिए नहीं की बैठकर उसे पैसे का दुरुपयोग किया जाए| मंगल का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर ही पहुंचना हर किसी सरकारी नौकर का मकसद होना चाहिये,हर गरीब की मदद करना ही उनका मकसद है।उनसे पूछे जाने पर की आपके पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उन्होंने ने ऑस्ट्रेलिया हीटर ग्लेन मैक्सवेल का नाम लिया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी की उपाधि प्राप्त कर,अपनी उपलब्धियों में उन्होंने ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) नई दिल्ली  द्वारा आयोजित परीक्षा,एग्रीकल्चरल रिसर्च सर्विसेज़ (ARS) को टॉप किया,जिसमे उन्हें AIR-5 सामान्य और AIR-1 अन्य पिछड़ा वर्ग में मिली।उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की लिखित परीक्षा को भी टॉप किया है,नेट (NET) की परीक्षा में 78.44% के साथ देश में AIR-1 हासिल किया है।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित परीक्षा में उन्होंने सहायक निदेशक (कृषि अभियान्त्रिकी) परीक्षा में 8 वी रैंक हासिल की।उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज़ में सामान्य 8 वी व अन्य पिछड़ा वर्ग में 1 रैंक हासिल की है।JRF और SRF की परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण किया हुआ है।

Facebook Comments