Saturday 7th of November 2026 01:11:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Aug 2024 6:00 PM |   489 views

उच्च न्यायालय के द्वारा दिये गये निर्देशों का हो अक्षरश:पालन- जनपद न्यायाधीश

देवरिया-मा0 उच्च न्यायालय के बाल संरक्षण देखरेख समिति के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि उच्च न्यायालय के द्वारा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु दिये गये निर्देशों का अक्षरश: पालन हो।
 
उन्होने राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें।
 
उन्होने बच्चो के सुरक्षा हेतु सी0सी0टी0बी कैमरा व राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन करने के उपरान्त उसे व्यवस्थित करने हेतु प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम छाया नैन द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया।
 
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया।
 
प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव द्वारा बच्चों के अध्ययन/सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। 
 
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोज कुमार तिवारी, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकान्त गौरव, सिविल जज (जे0 डी0) समाली मित्तल, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Facebook Comments