Saturday 19th of September 2026 07:26:04 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Aug 2024 5:42 PM |   485 views

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डीएम ने किया गो-पूजन

देवरिया-श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्षा  अलका सिंह द्वारा पिपरपाती स्थित गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो-पूजन किया गया तथा गायों को हरा चारा खिलाया गया। गौ पूजन के दौरान सभी गौवंशों को तिलक व माला पहनाकर गुड, चोकर, हरा चारा, फल आदि खिलाया गया।
 
इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार एवं गौपालन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस गौशाला पर 150 गाय संरक्षित है तथा यहां की व्यवथाएं ठीक है। उन्होंने हरे चारे उपलब्ध कराने के संबंध में  निर्देश दिया कि कहीं जमीन ढूंढ़ कर या नगर पालिका क्षेत्र में हरा चारा उगा कर गायों को खिलाया जाए।  गायों का संरक्षण किया जाए तथा सभी गायों को पूज्य माना जाए।
 
गौ-पूजन कार्यक्रम में सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ईओ संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments