Wednesday 4th of November 2026 02:07:36 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Aug 2024 4:56 PM |   560 views

बेलसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आधा दर्जन से अधिक गौवंशों की मौत से हड़कंप

गोण्डा- जिले के तरबगंज तहसील क्षेत्र के बेलसर विकास खण्ड अंतर्गत एक गाँव में मंगलवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक गौवंशों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर सीवीओ टी.जे पाण्डेय के निर्देश पर मौके पर पहुंची वेटनरी टीम जाँच-पड़ताल में जुट गई तथा मृतक गौवंशों के शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें जेसीबी से उठाकर उन्हें एंबुलेंस में डालकर पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि,शायद किसी ने गौवंशों को किसी खाद्य पदार्थ में जहर मिला कर दे दिया होगा।जिसको खाकर उनकी मौतें हुईं हैं।

मंगलवार सुबह तरबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर के हरियागाड़ा बलुहा गाँव के बाहर खेतों व तालाब के पास सात गौवंश इधर-उधर मृत अवस्था मिले तथा उनके मुख से।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पशुचिकित्सा विभाग को दी।

जिस पर सीवीओ ने पशुचिकित्सकों की एक टीम बनाकर जाँच के लिये वहाँ भेजा। वहाँ पहुँच कर टीम ने मृतक गौवंशों के मौत की कारणों की जांच की व सभी गौवंशों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

इस संबंध में मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक डा. विजय बहादुर वर्मा ने बताया गौवंश किन परिस्थितियों में मरे यह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 
 
Facebook Comments