Thursday 23rd of July 2026 12:12:43 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Aug 2024 5:45 PM |   477 views

जवानों के लिए सबसे अधिक पत्र एवं राखियां सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग द्वारा भेजी गयी

गोरखपुर-सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर में रक्षाबंधक पर्व के अंतर्गत रक्षाबंधन बनाओ एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा शिशु से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। बच्चों ने अपने हाथों से भारतीय सेना के जवानों के लिए राखियां बनाई एवं पत्र भी लिखा।

पंडित महामना फाउंडेशन के संस्थाक एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सचिन गौरी वर्मा ने बताया कि गोरखपुर जिले से भारतीय सेना के जवानों के लिए सबसे अधिक पत्र एवं राखियां सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग द्वारा भेजी जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य अभयानंद पाण्डेय , विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिन गौरी वर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामदास रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रुक्मिणी उपाध्याय, आचार्या सुधा त्रिपाठी, मीनाक्षी सिंह, प्रियंबदा सिंह, सुप्रिया दुबे, अरुणिमा श्रीवास्तव, आचार्य अभिषेक यादव एवं समस्त विद्यालय उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में बहन रोशनी, अंशिका राज, पायल आर्या, अंशिका पांडे, साक्षी आदि रही एवं राखी बनाने में अमरेंद्र पाण्डेय , शौर्य प्रकाश सिंह सहित अन्य भैया बहनों ने स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य अभयानंद पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका भेंट की गई।

Facebook Comments