Sunday 25th of October 2026 11:18:02 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Aug 2024 5:53 PM |   350 views

स्वतंत्रता दिवस  हर्ष उल्लास पूर्व मनाया गया

सलेमपुर – राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में स्वतंत्रता दिवस  हर्ष उल्लास पूर्व मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने झण्डारोहण किया।

राजकीय महाविद्यालय ‘सहजनवाँ गोरखपुर में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ० महन्थ यादव  इस . अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं ने एक समान्य रैली निकाल कर देश भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने कहा कि आज का दिन वीर सपूतों का है जिनके बलिदान से हमारा देश स्वतन्त्रत हो सका। उन वीर शहीदो को शत् शत् नमन है । भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनेक वीर सपूतो ने अपने अदम साहस के बल पर आततायी आकान्ताओं को मार भगाया। हम उन वीर सपूतों के बलिदान को बारम्बार स्मरण करते हुए श्रद्वाजंलि अर्पित करते है। हम आज संकल्प लेते है कि हम अपना अपना कार्य सत्य निष्ठा के साथ करते रहेगे।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से प्राप्त संदेश का वाचन महाविद्यालय के समारोहक डॉ० जनार्दन झा ने किया।

उक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकगण ने भी संबोधित क्रिया । कार्यक्रम का संचालयन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ०. जनार्दन झा ने किया।

Facebook Comments