Sunday 25th of October 2026 12:01:36 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2024 6:57 PM |   345 views

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।

उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत आजादी की लड़ाई केवल भारतीय भू भाग की आजादी की संघर्ष की लड़ाई नहीं थी बल्कि एक शक्ति के विरूद्ध थी | जिसने अपने साम्राज्यवादी और अर्थप्रधान व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध थी काकोरी काण्ड वैसा ही एक बड़ा आंदोलन था।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आज ‘काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ मनाई जा रही है। हमे अपने महान क्रांतिकारियो को देश की आजादी के क्रम में नही भूलना चाहिए।

डॉ० कमला यादव ने कहा कि क्रांति बदलाव के लिए होती है। काकोरी काण्ड ने आजादी के आंदोलन में नही ऊर्जा भी दी थी।

डॉ0 जनार्दन झा ने कहा कि काकोरी काण्ड उस ताकत के विरूद्ध एक उद्घोष था इस लड़ाई ने अनेक योद्वा देखे । एक तरह जहाँ आत्मा की पवित्रता की बात थी वही शस्त्र और अस्त्र से अपनी बात कही गई|

इस अवसर पर डॉ० अभिषेक कुमार  हरीकेश भारती, मंजू देवी एवं छात्राएं मौजूद रही।

Facebook Comments