Tuesday 22nd of September 2026 04:30:43 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2024 5:17 PM |   517 views

अभिनेता राजपाल यादव की शाहजहांपुर स्थित संपत्ति बैंक ने जब्त की

अभिनेता राजपाल यादव द्वारा कथित तौर पर बैंक से लिया गया कर्ज नहीं चुकाए जाने पर शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्ति को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक मनीष वर्मा ने बुधवार को बताया कि राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी पैतृक संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक की मुंबई शाखा से कई करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।

ऋण अदा नहीं कर पाने की वजह से पिछले दिनों मुंबई से आए बैंक अधिकारियों ने उनकी संपत्ति को सील कर दिया है। अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यादव ने 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर ‘नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स शाखा से पांच करोड रुपए का ऋण लिया था जो अब बढ़कर लगभग 11 करोड़ हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ अगस्त को मुंबई से आई बैंक की टीम ने बैंक से ऋण के रूप में ली गई धनराशि के बदले गिरवी रखी गई शाहजहांपुर की संपत्ति को सील कर दिया है।

बैंक अधिकारियों ने यह कार्रवाई करने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को भी भनक नहीं लगने दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें बैंक की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है और ना ही उनसे सुरक्षा के लिये पुलिस बल की मांग की गई।

Facebook Comments