Sunday 8th of November 2026 02:04:57 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Aug 2024 5:36 PM |   384 views

कोलकाता रेप-मर्डर कांड पर देशभर में गुस्सा – हड़ताल पर डॉक्टर

कोलकाता- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ ट्रेनी डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। आज भी पूरे देश में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया गया है। उक्त घटना पर मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। ज्ञात हो कि इस रेप-मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर देशभर के डॉक्टरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सीबीआई जांच की मांग की को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि अगर रविवार तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई तो सीबीआई को जांच सौंपी जाएगी।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ ओपीडी सर्विस बंद करने का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हम पूरे भारत में विरोध कर रहे डॉक्टरों के साथ खड़े हैं।

वहीं, मुंबई से लेकर अलीगढ़ और जयपुर में डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का समय मांगा है। दिल्ली में कल से ही डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं, जिसकी वजह से एम्स में सर्जरी के 80 फीसदी केस नहीं लिए गए।

Facebook Comments