Wednesday 4th of November 2026 08:12:29 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Aug 2024 5:36 PM |   551 views

अत्याधुनिक होगा देवरिया का सूचना विभाग

 
देवरिया- कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना संकुल भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी  ने उपस्थित होकर शिलान्यास किया एवं विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया।
 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश एवं समाज के लिए सूचना का बहुत ज्यादा महत्व होता है। सूचना संकुल के निर्माण होने से एक एकीकृत कार्यालय हो जाएगा जहां जिला सूचना कार्यालय एवं प्रेस के प्रतिनिधि एक ही छत के नीचे बैठेंगे। इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान अधिक सुविधाजनक होगा।   
    
सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सूचनाओं के बेहतर आदान प्रदान और जनहित से जुड़ी समस्याओं  को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने की दृष्टि से देवरिया में अत्याधुनिक सूचना भवन का निर्माण शुरू होने जा रहा है। अभी तक जनपद में सूचना विभाग का अपना कोई कार्यालय नहीं था और न ही प्रेस क्लब के लिए कोई स्थान नियत थी। उन्होंने जनपद को सूचना संकुल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। 
 
प्रस्तावित सूचना संकुल जी+3 मंजिला आधुनिक भवन होगा। भवन के भूतल पर वाहन पार्किंग स्थल, प्रथम तल पर जिला सूचना कार्यालय एवं मीटिंग हॉल, द्वितीय तल पर प्रेस क्लब तथा तृतीय तल पर आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल का प्राविधान किया गया है।
 
सूचना संकुल में विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान किया गया है जिनमें 160 केवीए का जनरेटर सेट, आकाशीय बिजली से बचाव हेतु लाइटनिंग अरेस्टर, लिफ्ट, फायर सिस्टम, कॉन्फ्रेंस सिस्टम, ऑडियो सिस्टम, वीडियो प्रोजेक्टर सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, लेन नेटवर्क शामिल हैं। 4 करोड़ 99 लाख रुपये की इस परियोजना को 5 जून 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस है।
 
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, डीपीओ कृष्णकांत राय सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Facebook Comments