Saturday 1st of August 2026 12:48:05 PM

Breaking News
  • देश की 21 विधान सभाओं को NEVA परियोजना के तहत डिजिटल किया गया |
  • लोकसभा में नहीं थम रहा हंगामा लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा टली |
  • सिक्किम में नाथू ला दर्रे के रस्ते से भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार फिर से होगा शुरू |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Aug 2024 6:11 PM |   665 views

तुलसीदास की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन कल होगा

गोरखपुर -संस्कृति विभाग ,उत्तर प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, के तत्वावधान में 11 अगस्त को दिन में 11 बजे विजय चौक स्थित एस एस एकेडमी में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी “तुलसी के राम “एवं राम चरित मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित है|
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानस मर्मज्ञ पवन कुमार मिश्र,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक , पूर्वोत्तर रेलवे होंगे, तथा विशिष्ट अतिथि आचार्य बृजेश मणि मिश्रा होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम समन्वयक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने दी
Facebook Comments