Wednesday 4th of November 2026 06:42:31 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Aug 2024 7:04 PM |   407 views

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।

उन्होने वक्तव्य में कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई केवल भारतीय भू भाग की आजादी की संघर्ष की लड़ाई नही थी, बल्कि ऐसी शक्ति की विरुद्ध थी जिसने अपने साम्राज्यवादी और अर्थप्रधान व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध थी इसलिए यह संघर्ष एक युंगातकरी परिवर्तन की तरफ लेकर जा रहा था| उस ताकत के विरुद्ध एक उद्घोष था, इस लड़ाई ने अनेक योद्धा देखे । एक तरफ जहाँ आत्मा की पवित्रता की बात थी वही शस्त्र और अस्त्र से भी अपनी बात कही गई । काकोरी काण्ड वैसा ही एक बड़ा आंदोलन था ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 योगेंन्द्र सिंह ने कहा कि आज काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ मनाई जा रही है। हमें अपने महान क्रांतिकारियो को देश की आजादी के क्रम में नही भूलना चाहिए ।

डॉ0 कमला यादव ने कहा कि कांति बदलाव के लिए होती है । काकोरी काण्ड ने T आजादी के आंदोलन में नही ऊर्जा भी दी थी।

इस अवसर पर डॉ० जनार्दन झा, डॉ० अभिषेक कुमार एवं छात्राएं मौजूदी रही ।

Facebook Comments