Saturday 7th of November 2026 01:45:38 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jul 2024 4:48 PM |   590 views

गोरखपुर में कारगिल विजय दिवस छात्र संसद एवम मातृ भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

गोरखपुर -सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर में कारगिल विजय दिवस एवं छात्र संसद एवम मातृ भारती शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ ।
 
मुख्य अतिथि  कर्नल योगेंद्र यादव जी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं उन सभी वीर शहीदों को नमन करता हूं जो अपने देश की रक्षा हेतु बलिदान हुए। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में मैं स्वयं मौजूद था। हमारे आंखों के सामने जंग लड़ी गई ।और हम लोगों ने जंग जीता ।यह युद्ध भारत ही नहीं बल्कि विश्व का एक अलग युद्ध था। जहां दुश्मन ऊंचाई पर और भारतीय सेना नीचे हड्डी गला देने वाली ठंड में थीं ।
 
ऊपर से दुश्मनों की गोलियां बरस रही थीं। इसके बाद भी मां भारती के सपूत पीछे नहीं हटे। हम लोग लगातार बहादुरी, शौर्य और वीरता के साथ लड़ते रहे। आंखों देखा हाल कारगिल का मुख्य अतिथि जी ने साझा किया। अन्त में वह दिन आया  भारत माता की विजय हुई। छात्र संसद पर बोलते हुए उन्होंने कहा इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी का बोध होता है ।इससे  बच्चों में निखार आता है। सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसा संस्थान है जहां पहले देशभक्ति सीखाया जाता है इसके बाद अन्य गुण सीखाया जाता है।
 
विशिष्ट अतिथि राम सिंह (प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत) ने कहा कि छात्र संसद छात्रों का ,छात्रों द्वारा, छात्रों के लिए बनाया गया संगठन है ।यह ऐसा प्लेटफार्म है जहां बच्चों के विकास, दायित्वबोध ,नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाता है। हम सभी लोग भैया बहनों को अलग-अलग पदाधिकारी बनाकर, विभाग प्रमुख, विभाग सहायक बनाकर दायित्व देते हैं। सभी भैया /बहन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं ।किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने संबंधित आचार्य जी को बताते हैं।
 
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ शशी भूषण जी (पूर्व सेनाअधिकारी) ने कहा कि हमारी शिक्षा दीक्षा शिशु मंदिर में हुई है। मैं शिशु मंदिर को भली-भांति जानता हूं ।यहां पर संस्कार और अनुशासन के साथ बच्चों को पठन पाठन कराया जाता है ।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सभी बच्चों का आह्वान करता हूं की कुछ बने या ना बने देशभक्त अवश्य बने।
 
उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा शिशु भारती,बाल भारती, कन्या भारती एवं मातृ भारती को शपथ दिलाई गई। शपथ लेते समय सभी लोगों ने कहा कि हम अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करेंगे।                   
 
अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी द्वारा हुआ ।छात्र संसद पर प्रस्तविकी छात्र संसद प्रमुख अमर सिंह जी द्वारा हुआ। कारगिल विजय दिवस पर अपने विचार भैया रजत द्विवेदी ने रखा।
 
गीत विद्यालय की आचार्या प्रियदर्शनी  द्वारा एवं आभार ज्ञापन प्रथम सहायिका रुक्मिणी उपाध्याय जी द्वारा, तथा कल्याण मंत्र शिशु भारती प्रमुख सौरभ शुक्ल जी द्वारा हुआ तथा कार्यक्रम संचालन  शम्भू कुशवाहा जी द्वारा किया गया।
 
इस अवसर पर मातृ भारती प्रमुख सुधा त्रिपाठी, कन्या भारती प्रमुख दुर्गावती जी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Facebook Comments