Wednesday 4th of November 2026 02:08:17 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jul 2024 5:05 PM |   335 views

हब फॉर इम्पावरमेंट के तहत छात्र- छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

बलरामपुर-महिला कल्याण विभाग द्वारा  हब फार इम्पावरमेन्ट के अन्तर्गत 21 जून 2024 से 04 अक्टूबर 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ की थीम को जनपद स्तर पर कम्पोजिट विद्यालय मिश्रौलिया , प्र०वि० दुबौलिया ग्राम सभा- फत्तेजोत, जनपद-बलरामपुर में “महिला केन्द्रित विधान सप्ताह-06” के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
 
बालक/बालिकाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं यथा स्पॉन्सरशिप योजना में निर्धारित श्रेणियों के अन्तर्गत पात्रों को रु0-4000/- प्रतिमाह, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना “सामान्य” के अन्तर्गत पात्रों को रू0-2500/- प्रतिमाह, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेन्टर, बाल विवाह, हेल्पलाइन न0-1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), डायल 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन हेल्पलाइन), 108 एम्बूलेंस इत्यादि आदि के बारे में बताया गया।
 
इस मौके पर कविता पाल, प्र० सेन्टर मैनेजर, वन स्टॉप सेन्टर बलरामपुर आदि लोग उपस्थित रहे।
 
 
 
Facebook Comments