Wednesday 4th of November 2026 04:56:48 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jul 2024 5:46 PM |   646 views

राकेश के गुरु वंदना पर भाव विभोर हुए योगी

गोरखपुर -गुरु गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत ढंग से मनाये जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व पर लोकगायक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने अपने दर्जनों शिष्यों के साथ भजनों की प्रस्तुत की जिसे  सुन  मुख्यमंत्री सहित उपस्थित भक्त जन भाव विभोर हो गये|

राकेश ने  भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया “सारे तीरथ धाम आपके चरणों में …..जिस पर सभी भक्तों ने तालियों से साथ दिया ।

इसके बाद “ मैं शरण पड़ा तेरे , चरणों में जगह देना , गुरु देव दया करके मुझको अपना लेना … इस गुरु वंदना पर सभी मंत्रमुग्ध हो गये । इनके साथ पवन पंछी, वीर सेन सूफ़ी। अनीता सिंह , अविका श्रीवास्तव , अर्पिता सिंह , स्वीटी सिंह , राधा मधेशिया ने स्वर दिया तथा वाद्य यंत्रों पर त्रिपुरारी मिश्रा , मो शकील , अरुण पांडेय तथा बँटी बाबा ने संगत किया ।

Facebook Comments