Saturday 7th of November 2026 02:01:46 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2024 4:52 PM |   498 views

आरटीओ कार्यालय में डीएम ने की छापेमारी , बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन दलालों को किया पुलिस के हवाले

बलरामपुर-डीएम पवन अग्रवाल द्वारा सरकारी कार्यालयों को दलालों से मुक्त कराने एवं जनमानस को सरकारी कार्यालय में बेहतर माहौल प्रदान किए जाने के अभियान के तहत आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की गई।
 
डीएम ने आरटीओ कार्यालय का गेट बंद करवाकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की । मौके पर तीन संदिग्ध अंकित तिवारी , संतोष कुमार गुप्ता, अनवर को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।
 
इस दौरान उन्होंने वहां पर ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन ट्रांसफर आदि करने आए जनमानत से वार्ता की एवं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे तो वसूल नहीं किया जा रहे हैं इसके बारे में पूछा । कहा की अगर कोई निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है तो तत्काल अवगत कराए।
 
उन्होंने आरटीओ को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि दलालों से कार्यालय को पूरी तरह से मुक्त रखा जाए। कोई भी कर्मचारी दलालों के साथ कोई संलिप्तता नही रखेगा । अगर शिकायत प्राप्त होती है कि कर्मचारी भी दलालों के साथ मिले हैं तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें की जायेगी।
 
इस दौरान डीएम ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कराए जाने वाले ड्राइविंग ट्रैक का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी अभिलेखों को  सुव्यवस्थित ढंग से अलमारियों में रखे जाने का निर्देश दिया। 
 
इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर , एआरटीओ , सीओ सिटी मौजूद रहें।
Facebook Comments