Saturday 7th of November 2026 02:01:45 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2024 5:19 PM |   455 views

किसान दिवस का किया गया आयोजन

कुशीनगर-कलेक्ट्रेट सभागार में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक कुशीनगर द्वारा पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया गया। अवगत कराया गया कि पिछले किसान दिवस में प्राप्त 14 प्रकरण में से 09 प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है।
 
कृषको को बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद के लिए अधिसूचित अपनी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करवा कर उसका लाभ प्राप्त कर सकते है। जिन कृषकों को फसल बीमा का लाभ नही लेना है वो कृषक दिनांक 24 जुलाई से पूर्व अपने सम्बन्धित बैंक को पत्र के माध्यम से इस आशय से अवगत करा दे।
 
कृषक जगदीश प्रसाद मिश्र ने इस मौके पर अवगत कराया कि जल जीवन मिशन योजना जो जनपद में संचालित है या जिस संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है उनके द्वारा सड़क की खोदाई कर छोड दिया जा रहा है जिससे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। कृषक द्वारा राजस्व विभाग द्वारा ग्राम का सर्वे कराकर बाहुबलियों द्वारा तालाब, कुआ पर कब्जा से मुक्त कराकर जीर्णोद्वार किये जाने की मॉग पटल पर रखी गयी।
 
कृषक महेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली और अनुरोध किया कि जो पौधे वृक्षारोपण में लगाए जा रहे है उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।
 
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान दिवस में आये हुए कृषक एवं अधिकारीगण को विभिन्न प्रकार के वृक्षों (फलदार एवं छायादार) को भेट प्रदान कर आग्रह किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” लगाये और उनको संरक्षित रखे जिससे हमारा पार्यावरण सुरक्षित रहे। कृषकों द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारियों को किसान दिवस में उपस्थित रहने की मॉग रखी गई।
 
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक निदेशक (रेशम), सहायक निदेशक (मत्स्य), सहायक निबन्धक (सहकारिता), सहायक अभियन्ता (सिंचाई) खण्ड-2, देवरिया, सहायक अभियन्ता (सिंचाई) खण्ड-1, देवरिया, सहायक अभियन्ता (लघु सिंचाई) कुशीनगर, अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) पडरौना, अधिशासी अभियन्ता (बाढ़), क्षेत्रिय प्रबन्धक इफको, जिला समन्वयक फसल बीमा कम्पनी, अध्यक्ष मृदा परिक्षण प्रयोगशाला, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि) एंव कृषक बन्धु उपस्थित थे।
Facebook Comments