Saturday 7th of November 2026 02:01:44 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jul 2024 5:56 PM |   535 views

केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की तरफ से शुरू हुआ पीएम सूर्य घर योजना

कुशीनगर- सीएससी जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस योजना का लाभ पाने के लिए उन्होंने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर अपने बिजली बिल के साथ जाकर पीएम सूर्य योजना के अंतर्गत निःशुल्क आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
 
पीएम सूर्य योजना के अंतर्गत प्रतिमाह यूनिट 0 से 150 प्लांट की क्षमता 1 से 2 किलो वाट पर 30 से 60 हजार रुपए सब्सिडी रहेगी। इसी प्रकार 151 से 300 यूनिट 2 से 3 किलो वाट 60 से 78 हजार रुपए सब्सिडी रहेगी। 300 से अधिक 3 किलोवाट से अधिक 78 हजार से अधिक की सब्सिडी रहेगी। जो उपभोक्ता जीरो से डेढ़ सौ यूनिट प्रतिमाह बिजली खर्च करते हैं तो वह 1 से 2 किलो वाट की क्षमता का सोलर प्लांट छत पर लगा सकते हैं।
 
इसमें सरकार योजना के तहत 30 से 60000 की सब्सिडी देगी यानी 1 किलो वाट का सोलर पंप लगाने पर रु 40000 तक खर्च आता है और 2 किलोवाट पर 80000 रुपए खर्च आते होते हैं। अब 2 किलो वाट पर सरकार रु 60000 की सब्सिडी देगी शेष 20000 रुपए उपभोक्ताओं को खर्च करने पड़ेंगे बाद में प्रतिमाह 150 यूनिट तक उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त मिलेगी।
 
उन्होंने बताया कि सभी सीएससी वीएलई को निर्देशित किया गया की अपने ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजनाओ से अधिक से अधिक जोड़े।अभी तक जनपद में कुल 450 संचालकों द्वारा 8014 सर्वे किया जा चुका है।
Facebook Comments