Saturday 7th of November 2026 02:01:45 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jul 2024 5:21 PM |   541 views

पत्रकारों पर पुलिस ने दर्ज किया फर्जी मुकदमें, जिस पर पत्रकारों ने बैठक कर बनाई रणनीति

मऊ:– जनपद के एक प्लाजा में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ जयप्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बुधवार को एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें शहर कोतवाल द्धारा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरिद्वार राय, विनोद कुमार सिंह एवं नागेंद्र राय के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर नाराजगी जताया।

पुलिस अधीक्षक से मुकदमे को स्पंज कर वादी मुकदमा के विरुद्ध धारा 182 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञात हो कि 2021 में फर्जी कागजात एवं तथ्य को छुपाकर रिवाल्वर का लाइसेंस प्राप्त करने के मामले मे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के आदेश पर शहर कोतवाली मे अजय कुमार सिंह के विरुद्ध धारा 419,420,467,468,471 भादवि में मुकदमा दर्ज हुआ।

उक्त मुकदमा विनोद कुमार सिंह के शिकायत पर दर्ज हुआ। मामले का विचारण सीजेएम न्यायालय में चल रहा है, जिसको लेकर अभियुक्त अजय कुमार सिंह लगातार विनोद कुमार सिंह पर सुलह करने का दबाव बनवा रहे थे।इसी बीच सीजेएम न्यायालय मे अभियोजन अधिकारी हरेंद्र सिंह और विनोद कुमार सिंह से विवाद करने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अजय कुमार सिंह के विरुद्ध 30 मई को शहर कोतवाली में दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद शहर कोतवाल और बार के पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह पर मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने लगे। सुलह न करने पर साजिशन दबाव बनाने के लिए अजय कुमार सिंह ने एक मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय, पत्रकार नागेंद्र राय पत्रकार विनोद कुमार सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

सूत्र बताते हैं कि 12 जुलाई को शहर कोतवाल अनिल सिंह एवं अजय कुमार सिंह की एक मुलाकात होती है‌।इसके बाद कोतवाल अनिल सिंह लगातार विनोद कुमार सिंह की मोबाइल पर फोन करके सुलह करने का दबाव बनाने लगे, जब सुलह के लिए विनोद कुमार सिंह तैयार नहीं हुए तो कोतवाल ने अजय कुमार सिंह के प्रभाव में आकर एक दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज कर दिया।

जहां एक ओर कानून और सरकार मुकदमा वादी एवं गवाहों को सुरक्षा देने का दावा करती है वहीं शहर कोतवाल द्वारा वादी मुकदमा को सुरक्षा न देकर उल्टे सुलह के लिए दबाव बनाना कहीं न कहीं कोतवाल की निष्ठा ईमानदारी और निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।इस संबंध में एक बैठक कर पत्रकार लामबंद हुए और कहा कि यदि इस फर्जी मुकदमे को समाप्त नहीं किया गया तो पत्रकार आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस संबंध मे अध्यक्षता कर रहे ब्यूरो चीफ जयप्रकाश निषाद ने पुलिस अधीक्षक से फोन से वार्ता कर प्रकरण की पूरी जानकारी दी जिस पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर न्याय करने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस पर पैनी नजर रखने की रणनीति पर पत्रकारों ने कमर कस ली है।

इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय, चंद्रशेखर श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, हरिद्वार राय, विनोद सिंह,नागेंद्र राय,प्रदीप सिंह,दुर्गा किंकर सिंह,राहुल सिंह,‌आनंद गुप्ता,प्रवीण राय,संजय राय,रविन्द्र सैनी, आशुतोष चतुर्वेदी, विकास सिंह निकुंभ,ने भाग लिया।

Facebook Comments