Saturday 7th of November 2026 02:01:45 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jul 2024 5:16 PM |   492 views

आपसी समन्वय से मलिनी बस्तियों में पहुंचाएं परिवार नियोजन का साधन: सीएमओ

देवरिया- स्वास्थ्य विभाग एवं द चैलेंज इनीशिएटिव इंडिया -पीसीआई इंडिया के सहयोग से मंगलवार को एक स्थानीय होटल में विभिन्न शहरी स्टेकहोल्डर्स के साथ सिटी कंसलटेंट कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  राजेश झा की अध्यक्षता में किया गया।
 
कार्यशाला का शुभारंभ उपस्थित सभी के परिचय से किया गया। कार्यशाला में सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य सभी मुख्य विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर द चैलेंज इनीशिएटिव पीसीआई इंडिया परियोजना के माध्यम से शहरी मलिन बस्तियों तक परिवार नियोजन की सेवाओं को अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाना है। उन्होंने देवरिया के प्रसिद्ध स्थल से लेकर यहां के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग, नगर पालिका की मदद से स्लम एरिया की स्थिति को और बेहतर किया जा सकता है। इस दौरान विभागों की ओर से कुछ सुझाव भी दिए गए।
 
जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद एव मास्टर कोच गोरखपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं को किस प्रकार आम जनमानस तक पहुँचाया जा रहा है इस पर प्रकाश डाला और उन्होंने शहरी समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक नियमित होने और इसके फायदे के बारे में सभी को अवगत कराया। 
 
मंडलीय नगरीय स्वास्थ्य सलाहकार एवं मास्टर कोच  डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक समय-समय पर होनी चाहिए जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में अन्य विभागों के सामने आ रही समस्या को जानकर उसका समाधान निकाला जा सके।
 
उन्होंने बताया कि पीएसआई संस्था विगत 7 सालों से गोरखपुर मंडल के गोरखपुर  शहर  में टेक्निकल सहयोग प्रदान कर रही है जिससे परिवार नियोजन की सेवाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पी.एस.आई.इंडिया अपने कोचिंग मॉडल के तहत समय-समय पर परिवार नियोजन की सेवाओं में बढ़ोत्तरी के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने आगे कहा कि संस्था समय-समय पर  आंकड़ों की समीक्षा कर सहयोग प्रदान करेगी और आंकड़ों को कैसे रख रखाव किया जाए इसमें अपने हाई इंपैक्ट इंटरवेंशन टूल की मदद से सहयोग देगी।
 
इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ एसके तिवारी, एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, एसीएमओ आरसीएच डॉ. सुरेंद्र चौधरी, मण्डलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुरेश चौहान, मण्डलीय क्वालिटी कंसलटेन्ट जसवंत मल्ल, मण्डलीय अर्बन कंसलटेन्ट प्रीति सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, पीएसआई इंडिया टीम की तरफ से अमित कुमार, मीनाक्षी दीक्षित, हिना, केवल सिंह सिसोदिया एवं प्रियंका सिंह ने प्रतिभाग किया।
Facebook Comments