Sunday 8th of November 2026 07:43:43 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2024 4:57 PM |   493 views

मणिपुर में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

गुवाहाटी- उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान मणिपुर में जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव में रविवार को शहीद हो गया। इस हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। इस हमले में शहीद हुए जवान प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर पूरी तरह बिखर गया है।

उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार और पीएम मोदी कब अपनी नींद से जागेंगे। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि मणिपुर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे ।

शोकाकुल परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं है। उन्होंने लिखा कि पिछले साल तीन मई को शुरू हुई हिंसा आज तक जारी है।

गौरतलब है कि मणिपुर में जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। मृत जवान की पहचान बिहार के अजय कुमार झा (43) के रूप में की गई है।

Facebook Comments