Wednesday 4th of November 2026 12:33:39 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jul 2024 5:03 PM |   755 views

Pennsylvania में हुए जानलेवा हमले के बाद ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान दल ने लिया बड़ा फैसला, बढ़ाएगा सुरक्षा

वाशिंगटन- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान दल ने पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में हुए हमले में ट्रंप के घायल होने के बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने की घोषणा की है। ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार को एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला किया गया। हमले में ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है, हालांकि उनकी हालत ठीक है। सीक्रेट सर्विस के सदस्यों ने 20 वर्षीय हमलावर को मार गिराया।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान प्रबंधक सूसी विल्स और क्रिस लैसीविटा ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किये जाएंगे। दोनों प्रबंधकों ने एक पत्र में कर्मचारियों से कहा कि वे हमले से ‘भयभीत’ हैं। प्रबंधकों कहा कि उन्हें ‘‘उम्मीद है कि यह भयावह कृत्य हमारी टीम और असल में पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोएगा और हमें अपने देश की सुरक्षा और शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए।’’

पत्र में कहा गया, ‘‘हम सभी प्रकार की हिंसा की निंदा करते हैं और सोशल मीडिया पर खतरनाक बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के प्रबंधकों ने कहा कि मिल्वाकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ योजना के अनुरूप ही आयोजित होगा, जिसमें ट्रंप को पार्टी की ओर से औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

-भाषा

Facebook Comments