Tuesday 22nd of September 2026 05:41:11 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Jul 2024 5:19 PM |   373 views

बौद्ध संग्रहालय एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच संगिनी शाखा की ओर से मां के नाम एक पेड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

गोरखपुर -वृक्षारोपण अभियान-2024 की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गयी अपील ‘‘मां के नाम लगायें एक पेड़‘‘ के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच संगिनी शाखा, गोरखपुर के सहयोग से संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ आज किया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधों यथा कनेर, कनइल, कचनार, कामिनी, बकाइन, वला, आवला , हरसिंगार तथा पीपल आदि सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच संगिनी शाखा, गोरखपुर की अध्यक्ष श्रीमती कविता चैधरी तथा संस्था के सदस्यगण में रचना गोयल, अनीता गोयल, कृष्णा गुप्ता, वन्दना गुप्ता, सुनीता अग्रवाल एवं अलका अग्रवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उक्त अवसर पर संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर ने कहा कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर द्वारा भारतीय कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ अपने पर्यावरण को भी स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने का निरन्तर प्रयास जारी है।

इस हेतु संग्रहालय द्वारा अपने शहर के विभिन्न संस्थाओं/व्यक्तियों को जोड़ेने के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक एवं सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर संग्रहालय के उप निदेशक  द्वारा नारी शक्ति को उनके द्वारा किये गये नेक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Facebook Comments