Tuesday 22nd of September 2026 05:04:13 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jul 2024 3:42 PM |   1049 views

निषादराज बोट सब्सिडी योजनातर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कुशीनगर – प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 मे मत्स्य विभाग के अंतर्गत निषादराज बोट सब्सिडी योजना हेतु अर्ह मत्स्य पालकों एवं मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों को आच्छादित करने के लिये आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 01.07.2024 से खोला जा रहा है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 21.07.2024 है।
 
योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रकिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है।
 
इसके अतिरिक्त मत्स्य मत्स्य विभाग के कार्यालय निकट कलावती हास्पीटल नोनिया पट्टी पडरौना जनपद कुशीनगर से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
 
 
 
Facebook Comments