Sunday 25th of October 2026 09:00:19 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jul 2024 5:12 PM |   648 views

प्रभास की फिल्म कल्कि का 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 550 करोड़ रुपये

मुंबई- साउथ सुपरस्टार प्रभास की जबरदस्त एक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है फिल्म का तगड़ा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. ये मूवी साउथ के सिनेमाघरों में एक तूफान की तरह आई है।. हिंदी बेल्ट में भी कल्कि अच्छी कमाई कर, फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया और रविवार को 88.2 करोड़ रुपये कमा लिए. इसके बाद चौथे दिन यानी वीकडेज पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर पाने में सफल हुई है।

प्रभास की फिल्म कल्कि अपनी कमाई से एक के बाद एक झंडे गाड़ने शुरू कर चुकी है. भारत में इस फिल्म ने 5 दिन के अंदर ही इतने रुपये कमा लिए हैं जितने शायद किसी के लिए लाइफटाइम में कमाना भी मुमकिन नहीं होता होगा।

फिल्म ने भारत में सोमवार के दिन 34.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस लिहाज से 5 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 343.6 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 4 दिन में ही 550 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। जब शाहरुख खान की जवान फिल्म रिलीज हुई थी तो उस दिनभी पांचवे दिन सोमवार ही था। और सोमवार को फिल्म ने 32.92 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल 5 दिनों का कलेक्शन 319.8 करोड़ रुपये रहा था। इस लिहाज से देखा जाए तो कल्कि शाहरुख की सबसे सक्सेसफुल फिल्म की तुलना में अच्छे मार्जिन से आगे है।

Facebook Comments