Wednesday 4th of November 2026 04:23:08 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jul 2024 6:12 PM |   448 views

स्टाफ नर्स मिली अनुपस्थित एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

देवरिया- जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आज अपराह्न बैतालपुर ब्लाक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक स्टाफ नर्स अनुपस्थित मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने उसका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
 
जिलाधिकारी आज अपराह्न 1:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर पहुंचे और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।
 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात 15 कार्मिकों में से एक स्टाफ नर्स ज्योति प्रजापति बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विवेक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के समय तक कुल 54 मरीजों ने ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया, जिसमें 48 नये तथा छह पुराने मरीज शामिल हैं। जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता के विषय में भी जानकारी प्राप्त की तथा स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया।
 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 90 तरह की दवाएं उपलब्ध मिली। आज 49 मरीजों ने निःशुल्क दवा प्राप्त की। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आज एएनसी डे के अवसर पर 20 गर्भवती महिलाओं ने जांच कराई तथा परामर्श प्राप्त किया। निरीक्षण के समय जांच होता हुआ मिला। डीएम ने मरीजों से भी संवाद किया और मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। कुछ मरीजों ने हेल्थ एटीएम की मांग की जिस पर डीएम ने उचित कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया।जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा उसके रैंप को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने कक्षों की रंगाई नए सिरे से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर को स्वच्छ बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Facebook Comments