Saturday 19th of September 2026 09:18:22 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jul 2024 6:37 PM |   526 views

राहुल गांधी ने दिया गैर जिम्मेदाराना बयान’, अश्विनी वैष्णव बोले- हिंदुओं को हिंसक बताना, ये नेता विपक्ष को शोभा नहीं देता

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पहले संबोधन को लेकर सिसायी बवाल शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने कई गैर जिम्मेदाराना बयान दिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को हिंसक बताना, ये नेता विपक्ष को शोभा नहीं देता। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि राहुल गांधी ने अग्निवीर मुद्दा, अयोध्या भूमि अधिग्रहण मुआवजे पर लोकसभा को गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने हिंदुओं का घोर अपमान किया है ; पी चिदंबरम, सुशील शिंदे ने गृह मंत्री रहने के दौरान हिंदू आतंक शब्द का उल्लेख किया था। 

राहुल पर हमला करते हुए वैष्णव ने दावा किया कि उन्होंने कहा कि अग्निवीर में शहीदों को कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है… इससे बड़ा झूठ कोई नहीं हो सकता। आज रक्षामंत्री जी ने सदन में ही स्पष्ट रूप से कहा कि अग्निवीर में शहीदों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सेना पर सवाल उठाए हैं और देश को भ्रमित करने का काम किया है, ये पहली बार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करना… कांग्रेस का ये हमेशा चरित्र रहा है। राहुल गांधी ने आज संवैधानिक पद का बहुत बड़ा अपमान किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि अयोध्या में मुआवजे को लेकर राहुल गांधी ने गुमराह किया. राज्य सरकार ने मुआवजे को लेकर आंकड़े दिये हैं। उन्होंने कहा कि 4215 प्रभावित दुकानदारों को 1253 करोड़ रुपये दिये गये हैं। इसके अलावा जनसहयोग से स्थानांतरण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी ने संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक बताया है, असत्यवादी बताया है| उन्होंने हिंदू समाज का घोर अपमान किया है। ये भी पहली बार नहीं है… ये कांग्रेस की पुरानी पद्धति है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने आज संपूर्ण हिंदू समाज को हिंसक कहा है। उन्होंने जो आज बोला है, वो कांग्रेस की फितरत बन चुकी है। वहीं किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जब नेता विपक्ष हुए तो हम सोच रहे थे कि उनके आचरण में कुछ सकारात्मक बदलाव होगा, ऐसा हम उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिला। आज जब उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू की तो गरिमाहीन बातें कर रहे थे। इससे हमें काफी पीड़ा हुई। राहुल गांधी ने संसद की गरिमा को गिरा दिया। 

 

Facebook Comments