Sunday 20th of September 2026 02:37:41 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jun 2024 3:59 PM |   642 views

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक सप्ताह तक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा

 

अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में किया जाएगा। यह प्रदेशव्यापी कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक बयान में कहा कि पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मिलकर उत्तर प्रदेश के हर गांव में ‘पीडीए’ पेड़ लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ पेड़ के रूप में बरगद, पीपल और नीम का पौधारोपण किया जाएगा जो हर दिन पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता-समता की प्राणवायु देंगे।

उन्होंने कहा कि ‘पीडीए’ पौधारोपण के इस पर्यावरणीय, सामाजिक आंदोलन को समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के गांवों से शुरू करके आगामी चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने का प्रयास किया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक) का नारा दिया था।

Facebook Comments