Sunday 20th of September 2026 04:24:11 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Jun 2024 4:58 PM |   776 views

संगम नगरी में 30 जून को देशभर के कवियो का होगा संगम

प्रयागराज – संगम नगरी प्रयागराज में आगामी 30 जून को काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था के द्वारा स्वर काव्य समागम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित साहित्यकार कवि व कवियित्री लेंगे भाग ।
 
संगम नगरी मे गूंजेंगे विभिन्न प्रदेश के कवियों औंर कवियित्री की कविताएं  संस्था की संस्थापिका प्रीति एच प्रसाद और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा यह आयोजन प्रयागराज से निकलकर देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज करने को आतुर है ।
 
संस्था प्रबंधिका ने बताया कि उनके संस्था द्वारा उक्त प्रकार का स्वर काव्य समागम का आयोजन विगत कई वर्षों से देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के श्रेष्ठ कवि व कवियित्री भाग लेती रहे हैं इस वर्ष यह स्वर काव्य समागम मां गंगा की संगम नगरी प्रयागराज में होगा ।
 
उक्त साहित्यिक कार्यक्रम के संचालन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई है जिसमें मुख्य रूप से साक्षी सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रमोद प्रजापति, आकाश राघव आदि हैं इस कार्यक्रम में देश के श्रेष्ठ कवि व कवियित्रीयो  के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें प्रमुख रूप से अनामिका तिवारी  प्रयागराज , संपदा मिश्रा प्रयागराज, शाहिद सफर प्रयागराज, अभिलाष सिंह अनजान कौशांबी,जगदीश कौर प्रयागराज, डॉ. अंबे कुमारी  बिहार, संजुला सिंह जमशेदपुर, देवी प्रसाद पांडे प्रयागराज,आशीष तिवारी मध्यप्रदेश, दीनदयाल सोनी बाँदा, गिरिराज किशोर शर्मा लखनऊ,इंद्रेश भदोरिया रायबरेली,सुमन मोहिनी दिल्ली, अजय वर्मा प्रयागराज,अशोक अग्रहरि प्रतापगढ़, अभिषेक मिश्रा  दिल्ली,अशोक श्रीवास्तव प्रयागराज, प्रमोद प्रजापति दिल्ली, विनय साहू चित्रकूट, उमेश रचित मध्य प्रदेश , प्रवीण पांडे लखनऊ  आदि हैं।
 
संस्था संस्थापिका प्रीति ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से साहित्यिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले कवि ,साहित्यकार व कवित्रियों को एक मंच मिलता है और नये कवियों को भी अपने को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। इस प्रकार के आयोजन से समाज में साहित्यिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। इसके लिए उनके संस्थान पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
 
कार्यक्रम संयोजिका साक्षी सिंह ने बताया कि काव्य समारोह के पश्चात   वृक्षारोपण का कार्यक्रम कटोरी पार्क में किया जाएगा| जिसमें वृक्ष पुरुष मनोज उपाध्याय, विकास प्राधिकरण प्रयागराज के उद्यान निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा, प्रयागराज के मशहूर शायर शाहिद सफर ,वाह भाई वाह फेम कवि आशीष तिवारी निर्मल की गरिमामयी उपस्थित रहेगी ।  
 
 
 
 
 
Facebook Comments